फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रेक्षकों के  नोडल अधिकारी नामित

Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने चुनाव प्रेक्षकों के निर्देशों को क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लगाए गए माइक्रो आब्जर्वर्स तक पहुंचाने के लिए विधानसभावार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार को विधानसभाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन

डीईओ ने आदेश जारी कर बिसौली विधानसभा के चुनाव प्रेक्षक डॉ. विशाल आर के लिए पीएनबी अधिकारी धर्मपाल सिंह चौहान, सहसवान के प्रेक्षक टीएन वेंकटेश के लिए बॉब के प्रबंधक जीपी शर्मा, बिल्सी के प्रेक्षक अशोका नंद एचएस के लिए एसबीआई मुख्य शाखा के डिप्टी मैनेजर गौरव मोहन, बदायूं के प्रेक्षक के श्री निवासुलु के लिए एलडीएम अनुराग रमन शर्मा, शेखूपुर की प्रेक्षक उर्मिला सुरेंद्र शुक्ला  के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा और दातागंज विधानसभा के प्रेक्षक केएस मंजूनाथ के लिए एसबीआई के समन्वयक राम गोपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। डीईओ ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने प्रेक्षकों के दिशा निर्देशों को माइक्रो आब्जर्वर तक पहुंचाकर अनुपालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें