फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तोड़फोड़, अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सैदपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात लोगों ने विद्यालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्या सानिया उवैस की तहरीर पर वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लोगों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि विद्यालय के चैनल गेट का ताला तोड़ दिया गया। हॉस्टल के दरवाजे का ताला भी तोड़ा गया। परिसर में विद्युत उपकरणों की वायरिंग और तारों को क्षतिग्रस्त किया गया, जबकि सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंचाया।
प्रधानाचार्या के मुताबिक, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय के कक्षों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। स्कूल में शिक्षा का माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें