फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वैश्य महिला कुटुंब ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Mon, 25 May 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सम्मानित किए गए मेधावियों के साथ महिला संगठन की पदा​धिकारी। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब ने वैभव लॉन में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में दर्श प्रकाश गुप्ता, सायशा ढींगरा, शौर्य गुप्ता, सक्षम अरोड़ा, शुभ रस्तोगी, प्रेक्षी गुप्ता, विभोर गुप्ता, यशिका गुप्ता, माल्या महेश्वरी, काव्य गुप्ता, भव्य सक्सेना और नित्यांश गुप्ता सहित कई छात्रों को पुरस्कार दिए गए। कुटुंब की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि यह दिन प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान का अवसर है। अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की प्रक्रिया है। मुख्य अतिथि विमलेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि दीपमाला गोयल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। अनीता जैन ने परिवार में बच्चों के साथ संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर शकुन गुप्ता, सीमा वेद आर्य, डॉ कमला माहेश्वरी, मणि गुप्ता और डॉ. दीप्ति जोशी गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कुसुम रस्तोगी, मधु अग्रवाल, मधुरिमा रस्तोगी, शिल्पी बंसल, नीता गुप्ता और नेहा शरद गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें