फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 केंद्रों पर 2782 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना की खतरनाक हो रही दूसरी लहर के बाद एक बार फिर से टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को जिले में 71 केंद्रों पर 2782 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही जिले में एक मई से 18 से 45 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण की तैयारी होने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी शुरू हुआ था। अब तक निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर के अलावा 60 वर्ष से ऊपर तक के लोगों का टीकाकरण हो चुका है। एक मई से जिले में 45 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाया जाएगा। एक मई से शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर 28 अप्रैल तक वैक्सीन की आपूर्ति की स्थिति भी साफ हो जाएगी। फिलहाल स्टॉक में वैक्सीन है। सोमवार को जिले में टीकाकरण अभियान के दौरान 71 केंद्रों पर 2782 लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड की डोज दी गई। मंगलवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बुुधवार शाम तक जिले को वैक्सीन की एक खेप और मिल जाएगी। डीआईओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि एक मई से टीकाकरण की तैैयारियों के लिए बैठकें चल रही हैं। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। मंगलवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें