फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धनतेरस के स्वागत में सज गया बर्तन और सराफा बाजार

विज्ञापन
बदायूं के बर्तन बाजार में एक दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस छह नवंबर को है। इसके स्वागत में शहर का बर्तन और सराफा बाजार सज गया है। नए-नए डिजाइन के बर्तन और गहने खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों में कई तरह की नई डिजाइन उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिजाइनर बर्तनों के साथ गिफ्ट पैक की भी विशेष व्यवस्था की है। बाजार में फैंसी थाली सेट, डिनर सेट, कढ़ाही, गिलास, कटोरी, जग और पूजा के बर्तनों की खास मांग है।
बर्तन कारोबारी सुभाष ने बताया कि ग्राहक खासकर पीतल और तांबे के पूजा के बर्तन, कलश, दीपक और थाली ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बर्तन कारोबार गोल्डी रस्तोगी ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद बदल गई है। लोग अब साधारण बर्तनों के बजाय डिजाइनर और फैंसी बर्तन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टील में मैट फिनिश, हैमर डिजाइन और गोल्डन कोटिंग वाले बर्तन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, कांसे और पीतल के पारंपरिक बर्तनों की मांग भी बरकरार है। दुकानों पर 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के डिनर सेट और थाली सेट उपलब्ध हैं।
उधर, सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानें दुल्हन की तरह सजाई गई हैं। इस बार सोने में हल्के वजन के हार, झुमके, चेन, अंगूठी और कंगन की नई डिजाइन आई हैं। चांदी में सिक्के, बिछिया, पायल, थाली, गिलास और पूजा के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा है। लोग धनतेरस पर चांदी का सिक्का और सोने का छोटा आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं।
सराफा कारोबारी नितिन वर्मा ने बताया कि ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज में छूट, साथ ही निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। पुराने सोने की शुद्धता की जांच और ईएमआई पर खरीदारी की सुविधा भी दी जा रही है। सराफा कारोबारी कमल गुप्ता ने बताया कि शोरूम पर बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई है, ताकि धनतेरस के दिन ग्राहकों को भीड़ में परेशानी न हो। बाजार में महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा देखी जा रही है। महिलाएं अपने पसंद के डिजाइन चुनने में लगी हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को मनपसंद सामान दिखाने में जुटे हैं।

बदायूं के बर्तन बाजार में एक दुकान पर बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें