फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां के युवक की भोपाल में चाकू से गाेदकर हत्या

विज्ञापन
राहुल पाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसावां। भोपाल में अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में फैक्टरी में काम करने वाले दो सगे भाइयों ने उसावां क्षेत्र के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भोपाल को रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को युवक का शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गूराबरेला निवासी राहुल पाल (21) गांव के ही युवकों के साथ दो माह पहले भोपाल में थाना अशोक गार्डन क्षेत्र के गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में राजश्री गुटका फैक्टरी में पाउच पैकिंग का कार्य करने गया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के ही रहने वाले साथी आर्यन सक्सेना के साथ खाना खाने के बाद कमरे से निकलकर टहलने जा रहा था।
रास्ते में फैक्टरी में काम करने वाले लोकेश सूर्यवंशी व भूपेन्द्र सूर्यवंशी दोनों सगे भाई ठेकेदार श्याम से झगड़ रहे थे। यह देख राहुल जैसे ही उनके पास पहुंचा तो युवकों ने समझा कि राहुल को ठेकेदार ने बुलाया है। दोनों युवक ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी, परिवार के लोग रात में ही भोपाल को रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बृहस्पतिवार को शव घर लेकर आएंगे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई व तीन बहन हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें