फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आग लगने से ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स जले, कोतवाली परिसर की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
उझानी कोतवाली परिसर के केबल बाक्स से उठती लपटें। स्रोत- वीडियो
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली परिसर में मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के बाद दोनों केबल बॉक्स जल गए। लपटें और धुएं के गुबार देखकर जुटे पुलिस व दमकल कर्मियों को भी बुला लिया गया। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही आग खुद बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

हादसा बुधवार अपराह्न करीब दो बजे हुआ। कोतवाली परिसर में मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक ही स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग की चपेट में आकर केबल जल गई। इसके बाद केबल बॉक्स भी चपेट में आ गए। बिजली आपूर्ति शुरू होने की वजह से पुलिस कर्मी भी दूर खड़े रहे। परिसर में उस वक्त पुलिस कर्मियों के वाहन भी खड़े थे। वह चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने फोन करके दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया।
करीब आधा घंटे तक आग की लपटों और धुएं के गुबार से घिरे दोनों केबल बॉक्स ने कोतवाली परिसर की मुख्य लाइन को भी चपेट में ले लिया। बाइक सवार दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग स्वत: बुझ गई, लेकिन इसे लेकर स्टेशन रोड पर भी अफरातफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि लोड अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हुई थी। बिजली कर्मियों ने अपराह्न में दोनों केबल बॉक्स बदलने का काम शुरू कर दिया। कोतवाली परिसर की शाम तक आपूर्ति भी ठप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें