बदायूं। रबी की फसल के लिए जब किसानों को यूरिया की जरूरत पड़ी, तो व्यापारियों द्वारा यूरिया का भंडारण किया जाने लगा, साथ ही यूरिया की कमी देखते हुए महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दी। ऐसी ही एक दुकान की शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि किसानों ने शिकायत की थी कि दातागंज के कांसपुर रोड पर स्थित आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र के मालिक विकास बाबू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर इफको यूरिया का भंडारण किया गया, जो किसानों को बिक्री नहीं कर रहे हैं। यह भी शिकायत मिली कि फर्म मालिक रात में यूरिया अधिक दामों पर बेचता है। इस पर उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संवाद