फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनकोटा के पास बना उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
वजीरगंज के बनकोटा के पास गंगाएक्सप्रेस वे के उतार पर रोजगार पाने को लग रहीं अस्थाई दुकानें। संव
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के गांव बनकोटा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे का उतार-चढ़ाव बनाया गया है। यहां अब लोगों को कारोबार करने के अवसर मिलेंगे। इसी उम्मीद में लोगों ने यहां जमीनें खरीदकर दुकानें बनानी शुरू कर दी हैं। एक्सप्रेस-वे के इसी उतार से होकर बदायूं, वजीरगंज आदि स्थानों पर भी जाया जा सकेगा। यात्रियों की भीड़ जुटने की उम्मीद में क्षेत्र के लोगों ने ई-रिक्शा व टेंपो की खरीद भी शुरू कर है।
विज्ञापन

जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे छोटी बढ़ी दुकान खोलने के लिए लोग लालायित हैं। बिनावर में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। बनकोटा के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे लोग रोजगार करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। यहां दुकानों को विकसित किया जा रहा है। हाल में लोगों ने अस्थायी रूप से दुकानें सजा ली हैं।

एक्सप्रेस-वे के किनारे जमीनों के भाव बढ़े
गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं। पहले जहां जमीन की कीमत न के बराबर थी, वहीं वे इसके निकलने के बाद मूल्य तेजी से बढ़ गए हैं। उतार-चढ़ाव होने से रेट दस गुना तक बढ़े हैं। इससे किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है।

वजीरगंज के बनकोटा के पास गंगाएक्सप्रेस वे के उतार पर रोजगार पाने को लग रहीं अस्थाई दुकानें। संव

वजीरगंज के बनकोटा के पास गंगाएक्सप्रेस वे के उतार पर रोजगार पाने को लग रहीं अस्थाई दुकानें। संव

वजीरगंज के बनकोटा के पास गंगाएक्सप्रेस वे के उतार पर रोजगार पाने को लग रहीं अस्थाई दुकानें। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें