फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर बवाल, दोनों पक्षों ने किया पथराव

Thu, 30 Jul 2026 01:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इंदिरा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में बुधवार रात मरीज की मौत के बाद बवाल हो गया। अस्पताल स्टाफ और मृतक के परिजनों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सड़क हादसे में घायल हुए राजवीर (40 वर्ष) की बुधवार देर शाम मौत हो गई। राजवीर के परिजनों ने देर रात इंदिरा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। सिर में कीड़े तक पड़ गए थे। इसी बात को लेकर विवाद के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया।

विज्ञापन

 
जगत क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी राजवीर सड़क दुर्घटना में 18 जुलाई को घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने गंभीर हालत में 19 जुलाई को रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप था कि भर्ती करने के पहले ही दिन ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टरों ने उनसे 1.60 लाख रुपये जमा करा लिए थे। इलाज के दौरान भी रुपये जमा कराते रहे। 

इस बीच राजवीर के परिजन ईएसआई कार्ड बनवाकर ले लाए। परिजनों का आरोप था कि ईएसआई कार्ड की जानकारी होने के बावजूद डॉक्टरों ने 28 जुलाई को पांच लाख रुपये और जमा करा लिए। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को अचानक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान परिजनों ने मरीज को देखा तो उसके सिर में कीड़े पड़े हुए थे। हालत बेहद गंभीर थी। 

विज्ञापन

अस्पताल की छत से स्टाफ ने किया पथराव 
आरोप है कि कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही पर दोनों पक्षों में कहासुनी, गालीगलौज के बाद मामला पथराव तक पहुंच गया। अस्पताल की छत से स्टाफ ने गेट पर मौजूद भीड़ पर पथराव किया। जवाब में भीड़ ने भी पत्थर फेंके। इसमें हॉस्पिटल के कई शीशे भी टूट गए। 

बवाल की सूचना पर कोतवाली, सिविल लाइंस, अलापुर और उसावां थानों की पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय भी पहुंच गए। अफसरों ने परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मेरे छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, मैं क्या करूंगी : जूली
अस्पताल से राजवीर को बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पत्नी जूली ने रोते हुए बताया कि पति राजवीर को 12 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे है, मैं क्या करूंगी अब। 

रामा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बीआर गुप्ता ने बताया कि 19 जुलाई को मरीज भर्ती हुआ था। उसके सिर में गंभीर चोट थी। बुधवार दोपहर मरीज की ऑक्सीजन कम होने पर तबीयत बिगड़ी थी। परिजन मरीज को बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस में बरेली ले गए थे। वहीं उसकी मृत्यु हुई। आरोप निराधार हैं। 

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें