फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री में देरी पर भड़के लोगों का डाकघर में हंगामा

Mon, 11 Apr 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर में काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के बाद रजिस्ट्री नहीं होने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों की डाक कर्मियों से नोकझोंक होने लगी। गुस्साए लोगों ने डाक कर्मियों पर मनमाने अंदाज में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने परिसर में ही काफी देर तक हंगामा भी किया।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर का है। नगर निवासी रिंकू, समीर अहमद, रवि चौहान, शमीम और आरटीआई कार्यकर्ता आसिम उमर समेत कई लोग रजिस्ट्री कराने के लिए डाकघर पहुंचे। आरोप है कि डाक कर्मियों ने रजिस्ट्री करने पर तवज्जो नहीं दी। शिकायत करने पर उनसे कहा गया कि स्टाफ कम होने की वजह से कामकाज में दिक्कत हो रही है। काफी देर तक लाइन में खड़े रहे लोगों की रजिस्ट्री नहीं की गई तो उन्होंने एक डाक कर्मी को आड़े हाथ ले लिया। कहासुनी भी हो गई। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को हंगामा करते देख राहगीर भी परिसर में पहुंच गए।
हंगामा के दौरान कार्यवाहक पोस्ट मास्टर चेतन बाबू ने डाक कर्मियों की दिक्कतें बताकर लोगों को शांत कर दिया। उन्होंने हंगामा के बाद तीन-चार लोगों की रजिस्ट्री भी कराई। गुस्साए लोगों में आरटीआई कार्यकर्ता आसिम ने बताया कि बाबू ने ग्राहकों की बात सुनने की वजाय कह दिया था कि ज्यादा जल्दी है तो बदायूं जाकर रजिस्ट्री करा लीजिए। आसिम ने इसकी शिकायत डाक अधीक्षक बदायूं को भेजी है। हंगामा की वजह से परिसर में अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।
विज्ञापन

----
जो लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे, उनमें स एक को जल्दबाजी करने की वजाय धैर्य रखने की कह दिया गया था। इसी बात पर कुछेक युवकों ने कहासुनी शुरू कर दी। वर्क लोड अधिक होने की वजह से कर्मचारी ने ऐसा कह दिया था।
विज्ञापन

- चेतन बाबू, कार्यवाहक पोस्टमास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें