फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपरैला में खुला अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 13 Aug 2015 08:23 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलापुर थाने के गांव उपरैला में बुखार से चार लोगों की मौत और ग्रामीणों के गुस्सा जताने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई है। गांव में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया गया है। यहां एक एंबुलेंस के साथ दो डॉक्टर और स्टाफ लगाया गया है। गुरुवार को सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बीमारी का पता लगाने के लिए एक दर्जन लोगों की स्लाइड बनाकर जांच को लखनऊ भेजी गई हैं।
विज्ञापन

उपरैला गांव में चार दिन पहले बुखार फैल गया था। एक-एक कर गांव में चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार को सुरेंद्र नाम की युवक की मौत के बाद गांव के लोग गुस्सा गए। उन्होंने बदायूं-ककराला मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे जाम लगा रहा। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीएमओ डॉ. नरेंद्र सक्सेना ने किसी तरह से जाम खुलवाया। लोगों का आरोप था कि उनको बेहतर इलाज नहीं मिल रहा। गुरुवार को गांव में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया गया है। गुरुवार को भी गांव में बुखार के पांच मरीज मिले। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें