फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली गिरने से ईंट-भट्ठे की चिमनी का ऊपरी हिस्सा टूटा

विज्ञापन
बिजली गिरने से क्ष्रतिग्रस्त चिमनी का हिस्सा।
विज्ञापन
उसावां। बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरने से ईंट-भट्ठे की चिमनी का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ईंट भट्ठे पर मौजूद दो चौकीदार बाल-बाल बच गए। पड़ोस में बने घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे के करीब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित मनोज गुप्ता के ईंट भट्ठे की चिमनी पर बिजली गिर गई। इसमें भट्ठे की चिमनी का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस वक्त भट्ठे पर राजेन्द्र व अशरफी लाल मौजूद थे। राजेंद्र और अशरफी लाल ने बताया कि चिमनी से थोड़ा फासले पर खड़े थे, अचानक आवाज के साथ बिजली चमकी। जब तक समझ पाते, तब तक चिमनी का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया। उन्होंने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें