फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुमति निरस्त होने पर भी हजरतपुर में हुआ संविधान बचाओ संवाद

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबो​धित करते सीतापुर सांसद। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रशासन की ओर से अनुमति निरस्त करने के बाद भी दातागंज विधानसभा के हजरतपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद आयोजित की। पुलिस ने बुधवार सुबह कार्यक्रम स्थल का टेंट उखाड़ दिया। सूचना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। भाजपा के कार्यक्रमों को छूट है, जबकि कांग्रेस की शांतिपूर्ण सभा रोकी जा रही हैं।
विज्ञापन

टेंट और मंच उखाड़ दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्राली पर तख्त डालकर आनन-फानन में मंच बनाया। दोपहर 12 बजे सीतापुर सांसद राकेश राठौर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रशासन ने टेंट उखाड़ा, उसी तरह 2027 में दातागंज से भाजपा को उखाड़ फेंका जाएगा।
सांसद राकेश राठौर ने मंच से अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया और राठौर समाज से सहयोग की अपील की। उन्होंने भाजपा पर पिछड़ा-दलित विरोधी होने, पेपर लीक और महंगाई का आरोप लगाया। सभा में बाढ़ मुक्ति, बांध निर्माण, डिग्री कॉलेज, चीनी मिल और मुढ़ा पुख्ता पुल जैसे मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद सांसद ने जमालपुर में ट्रांसफार्मर गिरने से मृत दो बच्चों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। इस पर कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें