काव्य पाठ करते उपेंद्र। स्रोत- स्वयं
उझानी। नौकरी के दौरान अगर किसी विशेष क्षेत्र में कुछ कर दिखाने की ललक हो तो कोई बाधा सामने नहीं आती। ऐसा ही उझानी क्षेत्र के छोटे से गांव फतेहपुर के उपेंद्र सिंह ने कर दिखाया। काव्य पाठ शुरू किया तो ऑल इंडिया रेडियो पर कविता सुनाई। उत्साह ने जोर मारा तो अपनी कविताओं का संग्रह किया। अब उनके काव्य संग्रह अंदाज- ए-अर्पण का 17 नवंबर को दिल्ली के हिंदी भवन में विमोचन होगा।
उपेंद्र अर्पण के काव्य संग्रह अंदाज- ए- अर्पण में वीर और शृंगार रस के अलावा हास्य रस की कविताओं का संगम है। बकौल उपेंद्र- कविताएं लिखने का शौक उन्हें पढ़ाई के समय से है। दिल्ली की निजी कंपनी में जॉब शुरू की लेकिन कविताओं के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। इसके बाद ही उन्होंने उसे काव्य संग्रह के रूप में प्रस्तुत करने की ठान ली। चुनिंदा कविताओं को इसमें शामिल किया। संवाद