फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से 12 घंटों तक  बिजली की सप्लाई

Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के साथ बढ़ी कटौती, जीना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

 प्रदेश में सरकार 20 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है लेकिन झुलसती गर्मी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण शहर से देहात तक जनता परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले पांच दिन से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर इलाकों में बुश्किल छह से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसके बावजूद आंख-मिचौनी बनी रहती है। कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी है और लोकल फाल्ट से बिजली नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती से न दिन को चैन से रह पा रहे हैं, न ही रात को सो पा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि बिना बिजली के जनजीवन अस्तव्यस्त है। विद्युत विभाग के कर्मचारी ऊपर से ही कम सप्लाई की बात कह रहे हैं।
शहर में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक कई बार बिजली कटौती हुई। तीन-चार बार गई बिजली हर बार आधे घंटे से पहले नहीं आई। रात को भी कई बार कटौती की गई। इसी तरह बिल्सी, बिसौली, सहसवान, उझानी आदि कस्बों में भी बिजली कटौती की स्थिति सामने आई। गांवों में तो और भी बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी दिन को कटौती की जा रही है और कभी पूरी रात को बिजली गायब हो जा रही है। कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है। मनमानी की जा रही है। वहीं, लोगों की नाराजगी सामने आने लगी है। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की बैठक में पूर्व संगठन सचिव विकार अहमद, नन्हें यादव, नुसरत खां, राम भरोसे आदि ने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।     
विज्ञापन

 
लावेला चौक निवासी इमरान बताते है कि लोकल फाल्ट की वजह से पिछले पांच दिन से कटौती बहुत होने लगी है। इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है।       
    
रोडवेज मार्केट स्थित रमेश ने बताया कि सात दिनों से लाइट बहुत कम आ रही है। वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।  भीषण गर्मी में दुकान पर ग्राहकों को खड़े होने में दिक्कत होती है। 

रोडवेज मार्केट स्थित हृदेश का कहना था कि बिजली कटौती से उनके कारोबार पर फर्क पड़ा है। बिजली ने रुलाना शुरू कर दिया है। दोपहर में बिजली की कटौती बहुत होने लगी है।
विज्ञापन


जोगीपुरा चौराहा पर दुकान लगाने वाले रमेश ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली की बहुत कटौती हो रही है। जितनी गर्मी बढ़ती जा रही है, उतनी ही कटौती बढ़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें