फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए सात तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 27 Sep 2024 08:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए आवेदन की तिथि 23 सितंबर से बढ़ाकर सात अक्तूबर तक कर दी गई है। बता दें कि विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए 16 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन गत वर्ष कम आवेदन होने पर 23 सितंबर तक की तिथि को बढ़ाया गया। तिथि बढ़ने पर आवेदन तो बढ़े, लेकिन गत वर्ष की संख्या तक आवेदन नहीं हुए, जबकि 10 प्रतिशत आवेदन बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के अभिभावक नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए पात्रता की शर्त
-आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा का जन्म एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए। आवेदन पोर्टल पर अभ्यर्थी का मूलभूत विवरण राज्य, जिला, खंड, आधार संख्या, पेन संख्या आदि भरा जाएगा। आवेदन में अभ्यर्थी व उसके माता-पिता दोनों के हस्ताक्षर व अभ्यर्थी की फोटो के साथ प्रमाणित प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।

ऐसे करें आवेदन
-नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक क्लिक करना होगा। एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा। यहां क्लास छह रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्टर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें