बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तौफी नगला में मंगलवार को एक आरोपी यूपी 112 के सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही से हाथापाई कर दी। इससे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दोपहर बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना मिली कि तौफी नगला गांव में संतोष पुत्र फूल सिंह गांव की प्रियंका पत्नी भूपसिंह के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना प्रियंका ने यूपी 112 पुलिस को दी थी। जिस पर पीआरवी पर तैनात सिपाही कुलदीप सिंह और होमगार्ड मुरारीलाल तौफी नगला गांव पहुंचे। उन्होंने आरोपी से प्रियंका को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उल्टा सिपाही से ही भिड़ गया।