फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Election: बदायूं में मतगणना स्थल में विपक्षी दलों ने जबरन घुसने की कोशिश, सोशल मीडिया पर किया ये आह्वान

Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जानकारी के अनुसार विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति गेट पर वाहन लगाकर आवागमन बाधित कर दिया और स्वयं वाहनों को जांचने लगे। रोकने पर कार्यकर्ता भड़क गए और अधिकारियों से उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा दिया। बिसौली एसडीएम ने ड्राइवर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की मंडी समिति में एक बार फिर से बुधवार को विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं ने जबरन घुसने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने गेट पर वाहन लगाकर आवागमन बाधित कर दिया और स्वयं वाहनों को जांचने लगे। ऐसा करने से रोकने पर कार्यकर्ता भड़क गए और अधिकारियों से उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था में बाधा बन रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़कर स्थिति को संभाला। बिसौली एसडीएम ने ड्राइवर की तहरीर पर केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मतगणना से चंद घंटे पहले ही मंगलवार की रात की तरह ही बुधवार शाम को विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के मंडी समिति में जबरन घुसने को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार मंडी समिति में बुधवार शाम भी जबरन घुसने की कोशिश की गई। 

कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं के चलते विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए गेट पर अपने वाहन लगाकर आवागमन बंद कर दिया और खुद ही वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया। रोकने पर उन्होंने अधिकारियों से अभद्रता कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


वही, बिसौली एसडीएम ने ड्राइवर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं, मतगणना के दिन मंडी स्थल पर लाठियां लेकर पहुंचने का सोशल मीडिया पर आह्वान करने में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव पर भी रिपोर्ट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें