फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, समिति सचिव के बेटे को किया मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 28 Jul 2021 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

करीब 25 फीसदी झुलसे विपिन को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बिहार के बेगूसराय में नाबालिग को केरोसिन से जलाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं विकास भवन के एआर कॉपरेटिव कार्यालय में दोपहर बाद इस्लामनगर क्षेत्र निवासी विपिन शर्मा नाम के युवक ने साथ में लाई बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई।

विज्ञापन


करीब 25 फीसदी झुलसे विपिन को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विपिन के साथ उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद भी आए थे जो दो साधन सहकारी समिति के सचिव रह चुके हैं।

इन लोगों का आरोप है कि समिति के काम करते हुए कमीशन व अन्य मद में उनका दो लाख से ज्यादा रुपया अधिकारियों ने दबा रखा था। उनके बार-बार तकादा करने पर उल्टा उन्हीं के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे वह परेशान थे, कुछ लोग बकाया दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। अधिकारी इस मामले में फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें