फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: उपसंकलन केंद्र बनाने की तैयारी शुरू

Thu, 15 Jan 2015 08:04 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा-2015 कराने के लिए सेंटर निर्धारित किए जाने के बाद अब उपसंकलन केंद्र बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई थी, जो आ चुकी है।
हर साल जिले में एक ही संकलन केंद्र बनाया जाता था। इससे परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक बंडल बनाकर उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक निर्धारित समय पर पहुंचाने में दिक्कत होती थी। दूरदराज क्षेत्रों के परीक्षा केंद्र द्वितीय पाली के बंडल रात के नौ-नौ बजे तक जमा होते थे। इससे बंडलों की सुरक्षा करना मुश्किल होता था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शासन ने इस बार संकलन केंद्र के अलावा तहसील स्तर पर उपसंकलन केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके तहत जिला स्तर पर तहसील के दायरे में आने वाले सभी परीक्षा केंद्र उपसंकलन केंद्र पर बंडल जमा कर सकेंगे। इससे समय भी बचेगा। इसके बाद उपसंकलन केंद्र प्रभारी इन बंडलों को सुरक्षित संकलन केंद्र पर भिजवाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तहसील पर राजकीय कॉलेजों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा सभी को उचित व्यवस्था करने की सख्त हिदायत भी दी जाएगी। इससे समय भी बचेगा और परीक्षा खत्म होने के निर्धारित समय पर बंडल भी जमा हो सकेंगे। जल्द ही उपसंकलन केंद्र बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें