फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 4427 बच्चों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

Mon, 23 Feb 2015 08:47 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा का खौफ परीक्षार्थियों में नजर आने लगा है। इसलिए वह परीक्षा छोड़कर भाग रहे हैं। सोमवार को हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में भी यह नजारा देखने को मिला। जिले के सौ केंद्रों पर हुई विज्ञान की परीक्षा में 4427 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हिंदी की परीक्षा के बाद सबसे ज्यादा परीक्षार्थी इस परीक्षा से गायब रहे। विभागीय लोगों की माने आगामी परीक्षा में गायब रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हुईं। पहले दिन हुए हिंदी की परीक्षा में जहां हाईस्कूल के 4454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं सोमवार को विज्ञान की परीक्षा में भी 4427 परीक्षार्थी मैदान छोड़कर भाग गए। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल विज्ञान में 33297 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 28870 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके अलावा इंटरमीडिएट की सुबह की पाली में हुई संगीत की परीक्षा में पंजीकृत 249 में से 247 शामिल हुए दो ने परीक्षा छोड़ दी। एक सचल दल के प्रभारी की माने तो बोर्ड परीक्षा में सख्ती बरती जा रही है। लिहाजा ठेकेदारों से संपर्क में रहने वाले अधिकांश विद्यार्थी केंद्रों पर नकल न होने की सूरत में परीक्षा छोड़कर भाग रहे हैं। बताया कि आगे भी ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें