फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : शैक्षिक विवरणों में त्रुटियां सुधारने का मौका 12 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधारने का एक और मौका दिया है। पोर्टल सोमवार से 12 नवंबर की मध्यरात्रि तक क्रियाशील रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी ऑनलाइन नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य शैक्षिक विवरणों में दर्ज गलतियां सुधार सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जा चुका है। इस दौरान ऑनलाइन आवेदन में कई बार नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम और अन्य विवरणों में गलतियां रह जाती हैं। इन त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों को आगे चलकर प्रवेश पत्र, अंकपत्र और प्रमाणपत्र प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए परिषद ने संशोधन का अंतिम अवसर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी व्यवस्था के तहत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 12 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक विवरणों की जांच कर त्रुटि मिलने पर समय रहते विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें