फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं निपटीं, निरस्त पेपर आज

Sat, 22 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाएं निपटीं, निरस्त पेपर आज
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन था।  प्रथम पाली में उर्दू और द्वितीय पाली में व्यावसाययिक परीक्षा शांतिपूर्वक कराई गई। वहीं, शनिवार को इस्लामनगर के हजारी लाल बापू इंटर कॉलेज में निरस्त हुए रसायन विज्ञान का प्रथम पेपर कराया जाएगा।          इंटरमीडिएट के उर्दू के प्रथम पेपर में 626 पंजीकृत थे। इसमें 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में  व्यावसायिक शिक्षा का पेपर था। इसमें में 290 में 285 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। पांच अनुपस्थिति रहे।  इस्लाम नगर के हजारी लाल इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान प्रथम पेपर में नकल सामग्री पकड़ी गई थी। इससे वहां इस पेपर की परीक्षा निरस्त कराई गई थी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि निरस्त कराए गए पेपर की परीक्षा शनिवार को प्रथम पाली में कराई जाएगी। इसके लिए दातागंज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पाल सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं उझानी के महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज में अंग्रेजी में फेल किए छात्रों की परीक्षा भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थी एक भी नहीं, ड्यूटी पर रहे 16 लोग
बिसौली। यूपी बोर्ड परीक्षा में सिद्धबाबा इंटर कॉलेज, शरहबरौलिया के केंद्र पर शुक्रवार को एक भी परीक्षार्थी न होने के बावजूद 16 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को इंटरमीडिएट उर्दू विषय का दूसरा पेपर था। एकमात्र छात्र को आना था, वो भी परीक्षा देने नहीं आया। छात्र का इंतजार किया गया लेकिन पूरा सेंटर खाली रहा। इस पूरी व्यवस्था में एक केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षक, दो परीक्षा सहायक, तीन आंतरिक सचल दल, एक अभिमोचक, एक लिपिक, पांच चपरासी, दो पुलिस के जवान सहित 16 कर्मचारी तीन घंटे तक तैनात रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें