फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अस्वस्थ महिला को बच्चा चोर समझकर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। कस्बे में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 50 वर्षीय एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया और घेरकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि महिला वार्ड तीन में घूम रही थी। उसकी स्थिति को देखकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और वार्ड तीन के सभासद सेवाराम के आवास पर ले आए। लोगों ने महिला से उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होते देख सभासद सेवाराम ने थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आई पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला बार-बार समीपवर्ती कस्बा कलान का नाम ले रही थी। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए महिला का रोडवेज बस का टिकट बनवाया और उसे बस में बैठाकर परिचालक से कलान बस स्टैंड पर सुरक्षित उतारने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि लोगों को गलतफहमी हो गई थी। महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें