फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत ब्लॉक का उनौला गांव हॉटस्पॉट घोषित, बैरियर लगाकर सील कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/अलापुर। प्रशासन ने जगत ब्लॉक का उनौला गांव सील करा दिया है। मुख्य मार्ग समेत चार रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। जगह-जगह गांव में प्वाइंट बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान समेत गांव के अन्य संभ्रांत नागरिकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह गैर प्रांतों से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखें। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत कराएं जिससे समय पर उनका सैंपल लिया जा सके।
विज्ञापन

जगत ब्लॉक क्षेत्र के उनौला गांव में गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उनमें से एक स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जबकि एक व्यक्ति बरेली में प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा कराई गई प्राइवेट जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। जब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी सरकारी जांच कराने के लिए सैंपल लिया जाता। तब तक गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। परिवार वाले उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर चुके थे। देर शाम जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, अलापुर इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा और लेखपाल भोजराज सिंह मौके पर पहुंच गए। उसी समय गांव को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। गुरुवार शाम अधिकारी दोनों पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों को जिला अस्पताल भेजने में लगे रहे।
इधर, शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोबारा गांव पहुंच कर ग्राम प्रधान की मदद से उनौला गांव सील कराया। गांव में मुख्य मार्ग, बूंचा नगला रोड, जखेली रोड और धर्मशाला रोड बंद करा दिया गया। उन पर बैरियर लगा दिए गए। कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने के बाद पूरा गांव सुनसान हो गया है। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। ग्राम प्रधान और गांव के अन्य संभ्रांत नागरिक लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देने और उन्हें घर के अंदर रहने की सलाह देने में लगे हैं। इससे लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिवों के संपर्क में आए पांच घरों के 27 लोग
शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में सिर्फ उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि पांच घरों के 27 लोग भी आ चुके हैं। इनमें प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्ति के घर के चार सदस्य और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, उसके भाई के घर में पांच सदस्य और उनके छह बच्चे हैं। इन दोनों परिवार में 17 लोगों के नाम सामने आए हैं। तीन घरों के 10 अन्य लोग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 27 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया है। उनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें