फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टककर, मौत

विज्ञापन
​खिरिया गांव में घटना के बाद लोगों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। खिरिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव नैथू निवासी जुल्फिकार (32) पुत्र शेर बुधवार शाम बाइक से बदायूं-इस्लामगंज मार्ग पर पिता को लेने जा रहा था। जैसे ही वह खिरिया गांव के मोड़ के पास पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम है। अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें