फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक हत्याकांड : आसपा के प्रदेश सचिव का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीजे विवाद में हुई संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश सचिव के भाई को मय डंडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्य अभियुक्त प्रदेश सचिव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मीरा सराय निवासी अजय डीजे संचालक था। 14 अगस्त की शाम उसका आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव समीर सागर और उसके परिजनों से विवाद हो गया था। अजय नया सिस्टम चेक कर रहा था, जिसका समीर सागर विरोध कर रहा था। इससे चलते समीर सागर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अजय के साथ मारपीट कर दी थी।
अगले दिन समीर सागर ने अजय को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। 18 अगस्त को उसकी इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने समीर सागर को मय लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना की, जिसमें समीर सागर के भाई अतुल कुमार उर्फ अतुल सागर का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें