फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहसिन अली की मौत हो गई। मोहसिन अली (24) सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहरखां सराय के निवासी थे। वह बड़ी ज्यारत के नजदीक अपना होटल चलाते थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि मोहसिन अली बुधवार शाम स्कूटी से नौकर को छोड़ने उसके घर शेखूपुर गए थे। उधर से लौटते वक्त केंद्रीय विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने मोहसिन को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां से उन्हें हालत देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं मोहसिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। हादसे के दौरान मोहसिन हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें