फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अटक गई रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट

Sun, 21 Dec 2014 07:09 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रणाली ने प्राइवेट फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को परेशान कर दिया है। दिसंबर के 20 दिन गुजरने के बाद भी प्राइवेट परीक्षा आवेदन नहीं भरे जा सके। कॉलेज प्रशासन की माने तो दो दिन के बाद प्राइवेट फार्म भरने शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी। इससे जितना विद्यार्थियों की समस्याओं को कम होना समझा जा रहा था। वहीं इस प्रणाली ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी प्राइवेट आवेदन करने वालों को उठानी पड़ी। एक दिसंबर से आवेदन भरने शुरू हुए तो लगा, रेग्यूलर के साथ प्राइवेट के फार्म भी भरवाए जाएंगे। लेकिन 15 दिसंबर से आवेदन भरवाने की घोषणा कर पहले रेग्यूलर परीक्षा फार्म भरवाए गए। जैसे ही 16 दिसंबर से आवेदकों ने नेटकैफे और जानकारी के लिए कॉलेजों के चक्कर काटना शुरू कर दिए। लेकिन रेग्यूलर की तिथि और बढ़ा दी गई। अब चूंकि बीस दिसंबर से प्राइवेट आवेदन भरने की बात की जा रही थी। तो अभ्यर्थियों ने फिर कैफे के चक्कर लगाने शुरू कर दिए लेकिन विश्वविद्यालय की साइट दो दिन के लिए फिर अटक गई। दास पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि 22 से प्राइवेट फार्म भरे जाएंगे, टेक्निकल खामी के कारण साइट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद सुचारू तरीके से आवेदन भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें