फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवि ने दिया अंतिम मौका, 20 तक पूरे करें अधूरे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र पूरा नहीं किया है, वे निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधूरे ऑनलाइन आवेदन पूरे करने का अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थी 19 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके लिए प्रति छात्र 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद संबंधित महाविद्यालयों को 22 अगस्त तक ऑनलाइन मेरिट तैयार कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करनी होगी। मेरिट के आधार पर शासन, विश्वविद्यालय एवं अन्य नियामक संस्थाओं के नियमों तथा आरक्षण प्रावधानों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें