उझानी में दर्शक दीर्घा का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज के मैदान में नवनिर्मित दर्शक दीर्घा और ओपन का जिम का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लोकार्पण किया। खेलकूद और खिलाड़ियों समेत लोगों की फिटनेस से जुड़े दोनों निर्माण कार्य सांसद निधि 50 लाख रुपये से पूरे हुए हैं।
कॉलेज मैदान पर शुक्रवार शाम पांच बजे आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने खिलाड़ियों को संसाधन मुहैया कराने में कसर नहीं छोड़ी है। दर्शक दीर्घा से जहां मैच देखने वालों को सहूलियत मिलेगी तो उसके नीचे बने ड्रेसिंग रूम का लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। ओपन जिम भी फायदेमंद साबित होगा।
इससे पहले उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य के साथ दर्शक दीर्घा और ओपन जिम का लोकार्पण किया। फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, हर्षवर्धन राजपूत, अजय तोमर, रानी सिंह पुंडीर, योगेश प्रताप सिंह, रामदास यादव, गिरीशपाल सिंह, किशनचंद्र शर्मा, संदीप सक्सेना, आशीष वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, अवधेश वर्मा आदि मौजूद थे।