फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- वक्फ संशोधन विधेयक हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए लाया गया

Sun, 06 Apr 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, बदायूं

सार

केंद्रीय मंत्री ने विधेयक को लेकर कहा कि इसे संसद में भारी समर्थन मिला है। कुछ लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, लेकिन कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों चर्चा के दौरान कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक गरीब और हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए लाया गया है। इसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने विधेयक को लेकर कहा कि इसे संसद में भारी समर्थन मिला है और यह मोदी सरकार की ताकत को दिखाता है। इस विधेयक की बहुत जरूरत थी जिससे आम और गरीब मुसलमान भी इसमें भाग ले सकें और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। विधेयक को भारी बहुमत से पारित किया गया है। साथ ही इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कुछ लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं, लेकिन कुछ नहीं होने वाला है।

वह बोले कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के कमजोर वर्गों, पसमांदा मुसलमानों को लाभ पहुंचाने के लिए है। इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें