फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में यूनिफार्म वितरण  को मिले सात करोड़

Thu, 28 Jul 2016 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुल धनराशि का 75 फीसदी जारी हुआ है बजट
शेष रकम मिलेगी गुणवत्ता की जांच के बाद
एसएमसी खातों में जल्द पहुंच जाएगी धनराशि
ढ़ाई लाख बच्चों को अगस्त में मिल सकती है यूनिफार्म
 शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए शासन ने बच्चों को यूनिफार्र्म के लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। यह कुल धनराशि का 75 फीसदी है। बाकी 25 फीसदी धनराशि यूनिफार्र्म की गुणवत्ता की जांच के बाद जारी की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त से पहले सभी बच्चों को यूनिफार्र्म उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही ग्राम शिक्षा समितियों के खाते में धनराशि  पहुंच जाएगी।
अप्रैल से नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ था। चार माह  शैक्षिक सत्र को शुरू हो गए हैं, लेकिन बच्चों को यूनिफार्म नहीं मिल पायी।  जब भी अधिकारियों से पूछा जाता तो यहीं कहा जाता कि शासन से धनराशि नहीं मिली है। मंगलवार को विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में पढ़ने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ढाई लाख बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने को शासन ने सात करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। बताया कि यह मिलने वाली कुल धनराशि का 75 फीसदी है। शेष 25 फीसदी धनराशि का  भुगतान बच्चों को मिलने वाली यूनिफार्र्म की गुणवत्ता की जांच के बाद दी  जाएगी। पता हो कि प्रत्येक स्कूल में ग्राम शिक्षा समिति गठित की गई है, उसी की निगरानी में बच्चों को यूनिफार्र्म वितरित की जाती है। यूनिफार्म की धनराशि एसएमसी के खाते में जाती है। प्रधानाध्यापक और एसएससी अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से यह धनराशि निकलती है। 
विज्ञापन

बताया गया है कि जल्द ही यूनिफार्म की धनराशि एसएमसी के खाते में पहुंचा जाती जाएगी। इसकी तैयारी  तेजी से चल रही है। अगस्त माह में बच्चों को यूनिफार्र्म वितरित करने के शासन  के भी आदेश हैं सो उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अगस्त तक बच्चों को यूनिफार्म दे दी जाएगी।
-----
यूनिफार्र्म वितरण का बजट 75 फीसदी आ  गया है। लगभग 2.5 लाख प्राइमरी-जूनियर के बच्चों को यूनिफार्र्म दी जाएगी। जल्द ही यूनिफार्म का वितरण शुरूहो जाएगा। इसका प्रशिक्षण जारी है। 
-पीसी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक
-----
नेताओं के चहेते हो गए सक्रिय
बदायूं। यूनिफार्र्म के लिए शासन से धनराशि आवंटित होने के साथ ही जिले के कई नेताओं  के चहेते सक्रिय हो गए हैं। यह स्कूलों में पहुंचकर नेताओं का नाम लेकर शिक्षकों पर तरह-तरह से दबाव डालते हैं। यहां तक की यह शिक्षकों को नौकरी  सिखा देने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

-----
दो साल से नहीं मिली है 25 फीसदी रकम
बदायूं।  सत्र 2016-17 के यूनिफार्म के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है किंतु जिले  के सभी स्कूलों को सत्र 2014-15 और 2015-16 की 25 फीसदी धनराशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें