फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन फटी, जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
सैदपुर में पानी की पाइप लाइन फटने से जल भराव। संवाद
विज्ञापन
सैदपुर। तीन दिन पूर्व पानी की अंडरग्राउंड पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के साथ ही जलभराव से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत के कर्मचारी खोदाई भी पूरी नहीं कर पाए हैं। इससे उनकी कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पूरब खांची में पाइप लाइन फट जाने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन पाइपलाइन की गहराई का ठीक पता न चल पाने से खोदाई के अभाव में मरम्मत कार्य पूरा नहीं कर सके। नगर पंचायत के कर्मचारियों को इस मामले में सुस्ती के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति की समस्या बना हुई है।
वहीं मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन फट जाने के कारण खोदा गया गड्ढा और जल भराव आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर वासियों ने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। अधिक कर्मचारियों को लगाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जा सके और पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके। -इशरत अली खान, अध्यक्ष नगर पंचायत सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें