फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर शहर के बाईपास स्थित पटेल चौक के समीप सोमवार रात करीब नौ बजे बेकाबू कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नवादा चौकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लोहड़ा बहेड़ी निवासी अनिल(26) पुत्र मुन्ने लाल, राजीव पुत्र महेंद्र और रामौतार पुत्र वीरेंद्र सोमवार रात करीब 9 बजे अर्टिगा कार से पटेल चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक में बेकाबू कार अनियंत्रित होकर घुस गई। जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद रामौतार और विकास घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इधर हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें