फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बरनी मार्ग पर स्थित बरनी ढकपुरा ग्राम के पास तीव्र मोड़ पर शनिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी रवि कुमार उर्फ मिथुन (35) और गोविंद सिंह हलवाई का काम करते हैं। शनिवार को दोनों बाइक से बिल्सी नगर में आयोजित किसी कार्यक्रम में काम करने के बाद रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव बरनी के पास पहुंची, तभी गांव से पहले तीव्र मोड़ पर वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में रवि कुमार को गोविंद काफी चोट आई। कुछ देर बाद रवि ने दम तोड़ दिया। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई रामवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें