सहसवान। गाली देने का विरोध करने पर युवक को दूसरे युवक ने पीट दिया।
नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी पप्पू का कहना है कि शनिवार शाम करीब आठ बजे उनका पुत्र रय्यान कोट वाले टीले से अपने घर आ रहा था। मोहल्ला बजरिया में मंदिर के पास चौधरी मोहल्ला निवासी दानिश मिला, जो कहासुनी होने पर गालियां देने लगा। रय्यान ने गालियां देने से मना किया तो दानिश ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद