फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी में शामिल होने आए मामा की वाहन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक- राजवीर सिंह
विज्ञापन
बदायूं। भांजे की शादी में शामिल होने आ रहे मामा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। सूचना मिलने पर रिश्तेदार व परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। वहीं शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन




बिल्सी कोतवाली के गांव दिधौनी निवासी राजवीर सिंह (42 साल) पुत्र तेजपाल सिंह नोएडा में रहकर खेती करते थे। वह उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में अपने भांजे राजू की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह राजवीर नोएडा से आए थे। बस से उतरने के बाद ईखखेड़ा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। उनकी मौत से उनके भांजे राजू की शादी का माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें