फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अघोषित कटौती ओर लो वोल्टेज से लोग परेशान

Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के संकट के कारण भीषण गर्मी के मौसम में नगर समेत 12 से अधिक गांव की एक लाख आबादी के विद्युत संचालित उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। 24 घंटे में आठ से 10 घंटे तक की कटौती गांवों में की जा रही है।
विज्ञापन


उपकेंद्र से संचालित आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। इसके अलावा ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का कोई निश्चित समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकांश समय बिसौली से आने वाली 33 केवी की लाइन बाधित होती रहती है और लाइनों के सड़क किनारे पेड़ो से टकराने से भी लाइन में फॉल्ट हो जाता है।
जेई जसवीर सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोड अधिक होने से ट्रांसफॉर्मर लीड जलने से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है
रमजानपुर के लोगों ने अधिशासी अभियंता दिया ज्ञापन

बदायूं। रमजानपुर में गर्मी का मौसम आते ही क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। बिजली कटौती पर लोगों ने विद्युत निगम के प्रति रोष जताया। रमजा़नपुर में बीस हजार की आबादी बिजली की कटौती के कारण पंखे भी नहीं चल पा रहें हैं। इससे बच्चों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता एसपी गौतम को ज्ञापन देकर बिजली की सप्लाई ठीक से सुचारू करने की मांग की है। इस मौके पर सलमान जमीर उर्फ चांद मियां,बकरे आलम, मोहम्मद रिजवान शेख़,चंद्रबली,शाहजेब,अफ़ज़ल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
पांच दिन से ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ता हुए निराश

बदायूं। कछला क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर फुंके हुए पांच दिन बीत चुके हैं। उपभोक्ताओं ने ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों तक शिकायती पत्र दिए, लेकिन इसके बावजूद भी कोई असर नहीं हुआ। इसके कारण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें