फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर वहां काम करने वाली एक युवती ने छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बिनावर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह करीब तीन वर्षों से उक्त सेंटर पर कार्यरत थी। आरोप है कि शनिवार अपराह्न करीब दो बजे संचालक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक टिप्पणी की और छेड़खानी की। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है। बताया जाता है कि देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी चलते रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सेंटर पर दो युवतियां कार्यरत थीं, जिनमें से एक को हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। युवती की ओर से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें