फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के कुछ विद्यार्थी रोमानिया पहुंचे, कई यूक्रेन में कर रहे मदद का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के करीब दस मेडिकल छात्र यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। इनके परिवारों से संपर्क कर जिला प्रशासन ने दस छात्रों का डाटा जुटाकर भारत सरकार व दूतावास को भेज दिया है। इनमें से कुछ छात्र छात्राएं निजी प्रयास से व दूतावास से मिली जानकारी के सहारे रोमानिया में घुस गए हैं तो बाकी यूक्रेन में ही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास रविवार शाम तक दस छात्रों की सूचना आ गई थी। इनमें आठ छात्र और दो छात्राएं शामिल थे जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यह सभी वहां फंसे हुए थे। इनके परिवारों से संपर्क कर जिला प्रशासन केंद्र सरकार तक इनका डाटा पहुंचा रहा है। सीडीओ बदायूं ऋषिराज इस मामले में गाजियाबाद व नोएडा प्रशासन के संपर्क में है जहां प्रदेश भर के छात्र-छात्राओं का डाटा जुटाकर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।
फिलहाल जिन लोगों के नाम अफसरों के पास हैं उनमें सहसवान निवासी शादाब, बगरैन के आकाश गुप्ता, बदायूं के अयाज अंसारी, मोहिता सैफ, आनंद यादव, बिसौली क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी अयाज अंसारी, बिल्सी की प्रतीक्षा मिश्रा के साथ ही इस्लामनगर के इमरान, ओसामा व तौहीद के नाम शामिल हैं। अमर उजाला टीम ने बात की तो पता लगा कि शादाब, अयाज अंसारी व मोहिता सैफ दूतावास से मिली जानकारी के बाद निजी तौर पर बसों व अन्य वाहनों से रोमानिया में पहुंच गए हैं। इनमें से अयाज तो रोमानिया एयरपोर्ट भी पहुंच गया है।
विज्ञापन


हम छात्र छात्राओं के परिवारों से सीधे संपर्क में हैं। छात्र-छात्राओं के मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण उनसे सीधे बात मुश्किल हो पा रही है। भारतीय दूतावास को भी प्रदेश सरकार के बनाए नोडल अधिकारियों के जरिए सूचनाएं अपडेट कराई जा रही हैं। जल्द ही छात्र-छात्राओं को बदायूं लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- ऋषिराज, सीडीओ बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें