फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी सीएचसी को मिलीं पांच नई एंबुलेंस

विज्ञापन
उझानी अस्पताल में नई एंबुलेंस को झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- अस्पताल
विज्ञापन
उझानी। मरीजों को अस्पताल लाने और पहुंचाने के लिए मिली पांच नई एंबुलेंस के लिए मंगलवार को उझानी सीएचसी में दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को इलाज की सरकार की ओर से अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। नई एंबुलेंस भी इसी का हिस्सा हैं। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर पांचों एंबुलेंस को रवाना भी किया। इससे पहले चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार व अन्य डॉक्टरों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राहुल शंखधार, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, विवेक शर्मा, संदीप सक्सेना, प्रभात राजपूत, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, नथन सिंह और नवन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

सहसवान सीएचसी में मिलीं चार एंबुलेंस
सहसवान सीएचसी को सरकार की ओर से चार नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने एंबुलेंस का फीता काटकर उन्हें रवाना किया। डॉ. प्रशांत ने कहा कि नई एंबुलेंस मिलने से मरीजों की सुविधा बढ़ेगी। इस मौके पर एंबुलेंस स्टॉफ का मुंह भी मीठा कराया गया। इस दौरान डेंटल सर्जन डॉ.संदीप सिंघल, सैय्यद अशफाक, बीपीएम फराज खान, दीपक शंखधार, गुलशन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन एंबुलेंस को चिकित्सा अधिकारी ने किया रवाना

दहगवां। मंगलवार को दहगवां सीएचसी पर तीन नई एंबुलेंस को चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन की ओर से तीन नई एंबुलेंस दहगवां सीएचसी को प्रदान की गई हैं। इनमें एक एंबुलेंस 108 सेवा के लिए और दो एंबुलेंस 102 सेवा के लिए दी गई हैं। ये सेवाएं नि:शुल्क है।

उझानी अस्पताल में नई एंबुलेंस को झंडी दिखाते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें