फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख के टायर-ट्यूब चोरी

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने बदायूं रोड पर मंगलवार रात एक कंपनी के टायर-ट्यूब की दुकान को निशाना बना लिया। दुकान में पिछले दरवाजे का ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने गुल्लक मे रखे तीन हजार रुपये और इनवर्टर-बैटरा भी निकाल लिया। चोरी गए सामान में करीब ढाई लाख रुपया कीमत के टायर-ट्यूब शामिल हैं। दुकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

सरौरा मोहल्ले में निर्माणाधीन कालोनी के गेट पर बनी बुटला निवासी अभिमन्यु सिंह की एक कंपनी के टायर-ट्यूब की दुकान का चोरों ने पिछले दरवाजे का ताला तोड़ लिया। चोरी का अहसास दुकान मालिक को उस वक्त हुआ जब वह दुकान खोलने पहुंचे। शटर खोलकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था। दुकान में दर्जनों की संख्या में टायर-ट्यूब गायब थे। अभिमन्यु ने पीछे जंगल में खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। दुकान मालिक ने कोतवाली फोन करके पुलिस को सूचना दी। कोतवाली के सब इंसपेक्टर सुनील कुमार ने आसपास इलाके के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी की। दुकान मालिक अभिमन्यु ने बताया चोरी गए टायर-ट्यूब कार, मेटाडोर, बस, ट्रक, ट्रेक्टर और बाइक के हैं। करीब ढाई लाख रुपया कीमत बताते हुए उन्होंने पुलिस को तहरीर भी सौंप दी है। सब इंसपेक्टर ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें