फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार दो युवकों की पिकअप की टक्कर से मौत

विज्ञापन
समित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसहैत। कस्बे से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी सुमित (25) पुत्र ज्ञानेंद्र अपने परिवार के भतीजे विकास (30) पुत्र जय सिंह के साथ बाइक से कस्बे में आए थे। देर रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे कि गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समित का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें