फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात एक सड़क हादसा हो गया। एमएफ हाईवे पर काली माता मंदिर से आगे शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल अर्जुन उर्फ बन्टू पुत्र पेशकार निवासी ग्राम उदैया नगला (थाना उसावां), अपने रिश्तेदार मनोज निवासी ग्राम बधैया नगला जनपद कासगंज तथा दिनेश निवासी ग्राम नूरपुर जनपद कासगंज बाइक से जा रहे थे। रात करीब आठ बजे अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उसावां पुलिस एवं वाराकलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात अर्जुन उर्फ बन्टू और दिनेश की मौत हो गई। मनोज की हालत भी गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया तीनों बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें