फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को सश्रम दो वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ऋषि कुमार की कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में अभियुक्त पप्पू उर्फ मोरध्वज निवासी भकरोली, थाना धनारी जिला भीमनगर (अब संभल) को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ पांच हजार का जुर्माना लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषसिद्ध अभियुक्त को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

थाना उघैती पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध 2012 में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। अभियुक्त अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त रहता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विवेचना कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया। कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में सुनवाई शुरू की। अभियुक्त पप्पू के जुर्म स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें