फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मृतका मनीषा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दहगवां। ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बदायूं और संभल की दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों एक ही कंपनी में सिलाई का काम करती थीं।
विज्ञापन

मृतका मनीषा के बेटे मौकम यादव ने बताया कि काम खत्म कर लौटते समय सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सिरसा की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान मनीषा (45) पत्नी रमेश निवासी गांव दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं और विमलेश (43) पत्नी संजू निवासी गांव हिम्मतपुर, जिला संभल के रूप में हुई है। बेटे मौकम ने बताया कि उनका पूरा परिवार नोएडा में रहकर नौकरी करता है। मां की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को गांव ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें