फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से दो महिलाएं हुईं चोटिल

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक कार का टायर फटने से वह पलट गई। इसमें दो महिलाओं को चोट लगी है। बस्ती निवासी सभी घायल दातागंज सीएचसी पर इलाज करवाकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


जनपद बस्ती से हरिद्वार जा रहा उपाध्याय परिवार एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहा था। अचानक कार का टायर फटने से चालक ने तेज ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नीलम उपाध्याय व श्रेया उपाध्याय घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद परिवार के लोग अभी भी सदमे में हैं और घटना को ठीक से बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।





गंगा एक्सप्रेसवे की फेंसिंग फेल, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

- एक्सप्रेसवे पर सांड़ के कार से टकराने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। रविवार को हुए हादसे ने गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए गए तारबाड़ (फेंसिंग) कई जगहों पर टूटे, ढीले या अधूरे हैं, जिससे मवेशी आसानी से अंदर घुस आते हैं। तेज रफ्तार वाले इस मार्ग पर यदि जानवरों की आवाजाही नहीं रोकी गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है कि पूरी फेंसिंग की तत्काल मरम्मत और मजबूत की जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बैरियर लगाए जाएं। एक्सप्रेसवे पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। यह घटना केवल एक्सप्रेसवे तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बदायूं जिले में छुट्टा मवेशियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। शहर हो या गांव, मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी सड़कों तक मवेशियों का जमावड़ा आम हो गया है।


डहरपुर टोल प्लाजा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार सांड़ से टकराकर पलट गई है, जबकि एक कार का टायर फटा, जिससे वह पलट गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घायलों का सीएचसी दातागंज में उपचार कराया गया है। एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। - राहुल पांडेय, सीओ दातागंज

गंगा एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें