फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक्सप्रेस-वे के पास आमने-सामने भिड़े दो वाहन, बिसौली विधायक समेत चार घायल

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त  बैंककर्मी की अर्टिगा कार। संवाद
विज्ञापन
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट रविवार को फॉर्च्यूनर और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान फॉर्च्यूनर के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अर्टिगा सवार जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए परिजन चंदौसी ले गए।
विज्ञापन

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के चालक मुकेश यादव ने बताया कि विधायक रविवार को गांव बगरैन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एवं कलशयात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी भिड़ंत हो गई।
विधायक की कार के चालक ने बताया कि अर्टिगा कार का चालक गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर जाने के दौरान दिशा भ्रमित हो गया, जिससे उसका वाहन सीधे विधायक की फॉर्च्यूनर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके चालक मुकेश यादव और गनर देव सिंह को मामूली चोटें आई हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, अर्टिगा कार में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी सवार थे। इनमें आसफपुर शाखा के कैशियर अरविंद कुमार मिश्रा, बिसौली शाखा के कैशियर शिव कुमार मौर्य, सहसवान शाखा के कैशियर धर्मेंद्र कुमार सिंह और राहुल कुमार बदायूं में आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में अरविंद कुमार मिश्रा घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए चंदौसी ले गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विधायक आशुतोष मौर्य की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी। विधायक, उनके चालक और हमराही को मामूली चोटें आई हैं। दूसरी कार में सवार अरविंद मिश्रा भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। सभी पूरी तौर से सुरक्षित हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त  बैंककर्मी की अर्टिगा कार। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त  बैंककर्मी की अर्टिगा कार। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त  बैंककर्मी की अर्टिगा कार। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त  बैंककर्मी की अर्टिगा कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें